अनोखा तीर, हरदा। करताना थाना क्षेत्र के ग्राम तजपुरा में अज्ञात व्यक्ति ने किसान प्रेमनारायण जाट के खेत में लगे सोलर प्लांट की करीब 200 फीट केबल काट दी। किसान के अनुसार, घटना 18 अक्टूबर की सुबह सामने आई। केबल कटने से उन्हें करीब 8 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। किसान ने करताना चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
सोलर प्लांट की केबल काटकर 8 हजार का नुकसान, किसान ने की शिकायत







