बैतूल- जिले के तहसील अध्यक्षों एवं कोटवारों द्वारा जिला मुख्यालय के सदर स्थित पंचशील बुद्ध विहार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष लोचन प्रसाद चड़ार द्वारा कोटवार वेलफेयर सोसाइटी संघ के जिला अध्यक्ष के पद पर ग्राम पांगरा निवासी रामदास गुजरे को मनोनीत किया गया।
इस दौरान जिले के कोटवारों की अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। कोटवार वेलफेयर सोसाइटी संघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने सभी कोटवारों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं की निराकरण के लिए संघर्ष करने की बात कही। बैठक में कोटवार वेलफेयर सोसाइटी संघ मप्र प्रांतीय संयोजक लोकेश पाटिल एवं प्रान्तीय संगठन मंत्री ऋषि सोमकुवर सहित जिले के कोटवार मौजूद रहे।
257 Views

