Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

शाही सवारी में श्री मनकामनेश्वर महादेव ने किया नगर भ्रमण, मुखोठा रहा आकर्षण का केंद्र

1 min read

देवास- भादो मास के प्रथम मोदी परिवार के तत्वावधान में पुराना बस स्टैंड स्थित प्राचीन कालीन श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर की भव्य शाही सवारी धूमधाम से निकाली गई। श्रीमती ममता कुलदीप मोदी ने बताया कि सर्वप्रथम श्री मनकामनेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर महाआरती की गई। तत्पश्चात श्री मनकामनेश्वर महादेव की शाही सवारी स्थानीय पुराना बस स्टैंड स्थित मनकामनेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई। मुख्य अतिथि विधायक गायत्रीराजे पवार, पार्षद दिव्या नीतिन आहूजा, नितु जाधव, वीणा महाजन, मनोरमा सोलंकी, रमा बंसल, विरेन्द्र मुंदड़ा, सोनू पंजाबी ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर सवारी का शुभारंभ किया।

शाही सवारी में प्राचीन प्राण प्रतिष्ठित श्री मनकामनेश्वर महादेव का मुखोटा, बैण्ड, बच्चों की झांकी, घोड़े, ढोल, भजन मण्डली आदि आकर्षण का केन्द्र रहे। सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: मंदिर स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। जहां भगवान मनकामनेश्वर महादेव की महाआरती के बाद सवारी का समापन हुआ। तत्पश्चात मंदिर परिसर में भण्डारा  प्रारंभ हुआ। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की।

176 Views

Leave a Reply