Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया का किया गया छिड़काव

1 min read
Text Size:

खण्डवा- नीति आई टी सी मिशन सुनहरा कल व सीपा संस्था द्वारा खंडवा जिले के ग्राम भुईफल एवं खजूरी में ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया का छिड़काव किया गया, जिसमें 10 किसानों की सोयाबीन व कपास की फसल में 20 एकड़ जमीन पर छिड़काव किया गया। इस दौरान इफको से खुशाल सोलंकी द्वारा नैनो यूरिया में उपस्थित तत्वों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई, जिसमें कब कोन सी फसल में इसका उपयोग करना है, कोन सी अवस्था पर करना है,

कितनी मात्रा में इसका उपयोग होगा साथ ही प्रति एकड़ कितना डोश लगेगा आदि के बारे में विस्तार से समझाया गया। ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया डेमो प्रदर्शन कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी के साथ सीपा टीम भी उपस्थित रहीं।

257 Views
What do you think?

Leave a Reply