Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खरगोन

नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रवाना

2 min read
Text Size:

खरगोन- राष्ट्रीय विधिक सेवा व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 09 सितम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। इसके प्रचार-प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर अध्यक्ष और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  सुनील कुमार जैन ने प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन मण्डलेश्वर क्षेत्रों में लगातर भ्रमण कर नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करेगें। विशेष न्यायाधीश एवं प्रभारी नेशनल लोक अदालत शमरोज खान ने बताया कि लोक अदालत में न्यायालय में लंबित समस्त दीवानी, समझौता योग्य आपराधिक, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा, पारिवारिक प्रकरण, भूमि अधिग्रहण, विद्युत प्रकरण, श्रम, प्रीलिटिगेशन प्रकरण बैंक, बिजली संपत्ति कर, जल कर सहित सभी राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण सुलह व समझौते के आधार पर किया जाता है। आमजन से अपील की हैं कि वे आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में आपसी समझौते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण कराकर लाभ ले। जिला न्यायाधीश एवं सचिव नरेन्द्र पटेल ने कहा कि जो भी व्यक्ति लोक अदालत के माध्यम से अपने प्रकरण का निपटारा कराना चाहते है। वे संबंधित न्यायालय या विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

    इस अवसर पर श्रीमती मैरी मार्गेट फ्रासिंस डेविड, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय मण्डलेश्वर, जिला न्यायाधीश भगवानदास राठौर, हेमराज सनोड़िया, न्यायाधीश महेन्द्रसिंह, प्रशिक्षु न्यायाधीश याश्मिी अग्रवाल, प्रियवंदा शुक्ला, साक्षी शुक्ला, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ मण्डलेश्वर कार्तिक जोशी एवं कार्यकारिणी अधिवक्तागण सी.के. जैन, निसार खान एवं अन्य अधिवक्तागण व पैरालीगल वालेन्टियर सारिका जैन, दुर्गेश कुमार राजदीप, जोजू एमआर राजेश पंवार, सोनू शाह एवं पक्षकारगण उपस्थित रहे।

135 Views
What do you think?

Leave a Reply