Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खरगोन

शासन को भी पसंद आयी निधिवन की संकल्पना दी 92 लाख की स्वीकृति

2 min read
Text Size:

खरगोन- कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के विशेष प्रयासों से शहर के पास निधिवन का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य को पूर्ण और अनोखा और सुंदर बनाने के लिए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा ने अपने हाथों में जिम्मेदारी ली हैं। इसके विकास के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने भी खरगोन शहर के नजदीक बन रहे निधिवन की सराहना करते हुए लोक परिसंपत्ति प्रबंधन के तहत जिला प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की है। निधिवन के लिए शासन स्तर से 92 लाख 97 हजार रुपये बाउंड्रीवाल, फैब्रिक शॉप, शेड निर्माण, गेम एंड स्पोर्ट्स गतिविधियों, पार्किंग और मेन गेट के लिए यह स्वीकृति दी है। इसके अलावा कलेक्टर श्री वर्मा ने अन्य कार्यांे के लिए भी प्रस्ताव भेजे थे।

उसके अनुसार डीआरपी लाइन स्थित मार्ग निर्माण के लिए 81.60 लाख रुपये प्रदान किये हैं। वहीं 38.39 लाख रुपये कलेक्टर परिसर में दो व चार पहिया वाहन पार्किंग के लिए, 14.93 लाख रुपये की स्वीकृति खलबुज़ुर्ग के आशा निकेतन वृद्धाश्रम के परिसर की चेन लिंक वायर फेसिंग और बाउंड्रीवाल निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह नाग मंदिर माचलपुर बुजुर्ग में टीन शेड के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत हुए है। इस तरह अधोसंरचना विकास कार्याें के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए शासन द्वारा कुल 252.68 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

267 Views
What do you think?

Leave a Reply