किसानों के हित में तवा डैम से पानी छोड़े जाने का निर्णय : कृषि मंत्री

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, नर्मदापुरम। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लगातार किसान भाईयों-बहनों के हित में किसान हितैषी निर्णय करती रही है। बारिश की कमी के कारण नर्मदापुरम एवं इटारसी तहसील के किसानों के हित में धान की फसलों के लिए आज तवा डैम से 700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, बारिश से नहरों में उपलब्ध पानी को मिलाकर लगभग 1050 क्यूसेक पानी किसान भाईयों को मिलेगा। तवा डैम से 20 किमी लंबाई के क्षेत्र तक धान की फसलों के लिए अभी पानी छोड़ा गया है। मध्यप्रदेश सरकार सदैव संकट के समय किसानों के साथ खड़ी रही है, आगे भी आवश्यकता अनुसार मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में किसान भाईयों के हित में उचित निर्णय लिए जाएंगे।

155 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!