Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

हर वर्ग ने सहयोग देकर समाज का मान बढ़ाया : शांडिल्य

3 min read

– शहर की निजी होटल में हुआ सम्मान समारोह

अनोखा तीर, हरदा। जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन कार्यक्रम दौरान चुनाव में अपनी सहभागिता निभाने वाले तमाम अधिवक्ता साथियों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पद की गरिमा एवं साथियों की अपेक्षाएं मेरी प्राथमिकताओं में शीर्ष पर रहेगा। यह उद्गार स्थानीय मिश्रा पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह में जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय शांडिल्य ने व्यक्त किए। श्री शांडिल्य ने कहा कि निर्वाचन में हर वर्ग ने अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर ब्राहमण समाज का मान बढ़ाया है। साथ ही महत्वपूर्ण पद का दायित्व भी सौंपा है। जिससे मेरी जिम्मेदारियों में स्वत: इजाफा हुआ है। जो पूरी ईमानदारी एवं समर्पित भावना के साथ निभाऊंगा।  इस मौके पर नवनिर्वाचित सचिव सुदीप मिश्रा, खिरकिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पाराशर, टिमरनी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय उपाध्यक्ष, सिवनी मालवा अध्यक्ष राजेश मिश्रा तथा विकास पाठक अध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज सिवनी-मालवा ने भी समारोह को संबोधित कर अपने विचार रखे। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश पाराशर, संयोजक प्रदीप पटेल, नितेश बादर मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन सर्व ब्राह्मण समाज के महामंत्री अधिवक्ता सुनील तिवारी ने किया, वहीं अंत में समाज के युवा संगठन के अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने उपस्थित समाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया।  इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रकांत शुक्ला, मनोहरलाल शर्मा, ओमप्रकाश पुरोहित, एलएन पाराशर, युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष लोकेश शर्मा, दीपक शुक्ला, सचिन व्यास, राजेन्द्र पारे, योगेश दुबे, अध्यक्ष महिला ंसगठन मीना ओझा, ममता पाठक, पूजा तिवारी, गोविंद व्यास, सोनू दुबे, राजेश राजवैध सहित बड़ी संख्या में सर्व ब्राह्मण समाज के सदस्य मौजूद रहे।

विजेताओं को साफा बांधकर जताया हर्ष
सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों का सम्मान किया गया। इस मौके पर सभी विजेताओं को साफा बांधकर हर्ष जताया गया, वहीं शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय शांडिल्य, सचिव सुदीप मिश्रा, सहसचिव अजय गोरखे, खिरकिया अध्यक्ष संजय पाराशर, टिमरनी अध्यक्ष संजय उपाध्याय, सिवनी अध्यक्ष राजेश मिश्रा तथा कार्यकारिणी सदस्य रजत शर्मा व नमन शर्मा एवं निर्वाचन अधिकारी का दायित्व निभाने वाले अधिवक्ता अनिल एस बिल्लौरे तथा शैलेन्द्र जोशी ने सम्मान पाया है।

 

13 साल के बालक ने रचा कीर्तिमान

इधर, सर्व ब्राह्मण समाज के महज 13 वर्षीय बालक अनुज तिवारी ने नया कीर्तिमान गढ़ा है। सतत शंखनाद की अपने विशेष हुनर से अनुज एशिया वर्ल्ड रिकार्ड में जगह बनाने में सफल हुआ है। जबकि इससे पहले इंडिया बुक रिकार्ड में अपनी आमद दर्ज कर चुका है। अनुज को एशिया वर्ल्ड रिकार्ड ने रविवार को प्रमाण-पत्र सौंपा है। उनकी उपलिब्ध पर सर्व ब्राह्मण समाज ने इसी दिन आयोजित सम्मान समारोह में अनुज का भी सम्मान किया है। वहीं शंखनाद के प्रति उसकी गहरी लगन की भरसक प्रशंसा भाी की। संगठन के दीपक शुक्ला ने बताया कि अनुज ने लगातार साढ़े 8 मिनिट पर शंखनाद कर यह कीर्तिमान रचा है। उन्होंनें बताया कि अनुज पूर्व में समाज के विभिन्न काय्रक्रमों के अलावा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के मंचो पर भी अपनी कला का जलवा बिखेर चुका है। अनुज का शंखनाद जहां मन को प्रसन्नचित कर देता है, वहीं श्रेाताओं की तालियां बटोरने  में भी पीछे नही रहता है।

179 Views
179 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply