विनियमित कर्मचारियों की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। आदिम जाति कल्याण विभाग में कार्यरत विनियमित कर्मचारियों की पंच पिपलेश्वर महादेव मंदिर में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने की। कार्यक्रम में स्थाईकर्मी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार सोलंकी भी उपस्थित रहे। कर्मचारियों के अध्यक्ष गंगाचरण दामले ने अपनी समस्याओं से संगठन को अवगत कराते हुए कहा कि हमारी पांच प्रमुख मांगों को जल्द निराकरण कराया जाए। कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने कहा कि 5 सूत्रीय मांगों के संदर्भ में हम जिला संयोजक से सोमवार को चर्चा करेंगे और समस्याओं को जल्द हल करवाएंगे। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने अच्छी बारिश की कामना को लेकर भगवान पंच पिपलेश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर ललिता बाई, उषा रोकड़े, कीर्ति, सुनीता बाई, घुड़नलाल, लालसिंह चौरसिया, रामकृष्ण सरेयाम, दीपक बिछाने, मोहन ढोल्या, चंपालाल कुमरे, पवन दमाड़े, मुकेश चौहान, पंकज मेहरा, उषा सांवरे, दया बाई, कृष्णा बाई, सुनीता बाई सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।

295 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!