पेंशनर संघ की मासिक बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश पेंशनर संघ तहसील शाखा हरदा की मासिक बैठक आज दोपहर 4 बजे से नर्मदेश्वर मंदिर एलआईजी कॉलोनी गार्डन में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम विगत माह में बने नए सदस्यों का स्वागत किया गया। पेंशनर संघ की समय समय पर होनेवाली बैठक तथा कार्यालय की स्थायी व्यवस्था हेतु आवास आवंटन कराने हेतु जिला प्रशासन से संपर्क कर अनुरोध करने का प्रस्ताव पारित किया गया। हरदा कोषालय से सेवानिवृत हुए पेंशनरों की सूची प्राप्त कर नए सदस्य बनाने का अभियान चलाया जाएगा, साथ ही सिराली तहसील शाखा का गठन किया जाएगा। बैठक में  मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) विलोपित करने, छठवे वेतनमान का 32 माह का एरियर, सातवे वेतनमान का 27 माह का एरियर, केंद्र के समान एक हजार चिकित्सा भत्ता, पचास हजार उपादान राशि, आयुष्मान योजना तथा कार्यरत कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की बहाली आदि लंबित मांगों को शासन से पूरी कराने हेतु निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में दिवंगत पेंशनरो को श्रद्धांजलि अर्पित की।

225 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!