Skip to content
Monday, 23 November 2026
हरदा

सिराली में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कल से

2 min read
26 2

-कथावाचक अखिलेश्वरी देवी के श्रीमुख से श्रद्धालु करेंगे कथा रसपान
-30 नवंबर को कथा समापन पर होगा भंडारा

अनोखा तीर, सिराली। धार्मिक नगरी सिराली में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बनने जा रहा है। नगर के सांईनाथ मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर सांईनाथ मंदिर समिति एवं बंदीमुहाड़िया के सदस्यों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।  आयोजन के तहत 24 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा का वाचन परम पूज्य साध्वी श्रीमती अखिलेश्वरी देवी जी द्वारा किया जाएगा। सात्विक धार्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं को भागवत कथा के माध्यम से भगवान की भक्ति, धर्म और जीवन मूल्यों का संदेश सुनने का अवसर मिलेगा।  धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकार निभाते हुए 24 एवं 25 नवंबर को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया जाएगा। इसमें क्षेत्र के नागरिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ ले सकेंगे। वहीं 30 नवंबर को कथा समापन के पश्चात साईं बाबा का भंडारा एवं प्रसादी वितरण आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने तथा स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम के अध्यक्ष दिनेश कराड़े ने सभी क्षेत्रवासियों से आयोजन में सहयोग कर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।

0 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply