हेमंत के जन्मदिन पर उमड़ा जन सैलाब

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, बैतूल। पूर्व सांसद स्व. विजय कुमार खंडेलवाल (बाबूजी) के सेवा कार्य को आगे बढ़ाने के लिए विजय सेवा न्यास का शुभारंभ किया गया है। इसके माध्यम से गरीबों की सेवा एवं मदद कार्य किया जाएगा। बाबूजी हमेशा कहते थे कि हम समझ में हैं तो समाज की हर वर्ग के साथ हमें खड़े दिखना चाहिए। उन्होंने आम लोगों को जोड़ने का प्रयास किया। बाबूजी के इस सेवा कार्य को खंडेलवाल परिवार ने निरंतर जारी रखा है। यह बातें विजय सेवा न्यास के शुभारंभ अवसर पर पूर्व सांसद विजय कुमार खंडेलवाल के पुत्र हेमंत खंडेलवाल ने कही। गौरतलब है कि पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने अपना जन्मदिन सेवा प्रकल्प के रूप में मनाया। फिर भी जिले भर से उनके चाहने वाले और समर्थकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। समर्थकों की बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावनाओं के चलते श्री खंडेलवाल ने लंबा चौड़ा पंडाल और भोजन की व्यवस्था की थी। विजय न्यास सेवा के शुभारंभ अवसर पर पत्रकारवार्ता में सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, शिक्षा विद्व और जल प्रहरी मोहन नागर, डॉ. सतीष खंडेलवाल, नगरपालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल भैसदेही नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री खंडेलवाल ने कहा कि स्व. बाबूजी के सेवा कार्य को खंडेलवाल परिवार ने निरंतर जारी रखा है। गरीब परिवारों की दिक्कतों को समझते हुए खंडेलवाल परिवार की ओर से शव वाहन की शुरुआत की। इस शव वाहन के माध्यम से ढाई से तीन हजार लोगों के शवों को नि:शुल्क उनके घरों तक पहुंचाया गया। श्री खंडेलवाल ने एक उदाहरण देते बताया कि एक गरीब परिवार के लोग उनके पास आए थे और उन्होंने कहा था कि उनके परिजन का शव ले जाने के लिए उनके पास वाहन करने के लिए पैसे नहीं है। इस पीड़ा को देखते हुए शव वाहन की शुरुआत की है। गरीब लोगों के शव को नि:शुल्क तक उनके घरों तक पहुंचाने का काम किया है। साथ ही स्वर्ग रथ गाड़ी की भी शुरुआत की गई।

शिक्षा के क्षेत्र में होंगे काम

श्री खंडेलवाल ने कहा कि कोरोना काल में आरडी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के परिवारों का कुछ लोगों का निधन हो गया। ऐसे बीस परिवार के बच्चों को 12वीं तक नि:शुल्क शिक्षा देने का संकल्प खंडेलवाल परिवार ने लिया है। विजय सेवा न्यास के माध्यम से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले उन बच्चों को चिन्हित किया जाएगा जो पढ़ने में अच्छे हैं और उनके सामने कई समस्याएं खड़ी हो रही हैं। ऐसे बच्चों को चिन्हित करने के लिए बड़े गांव में शिक्षकों की नियुक्ति करेंगे, उन बच्चों की काउंसलिंग करेंगे। इसके बाद इन बच्चों को आगे की पढ़ाई एवं रोजगार से जोड़ने के लिए हुनर सिखाया जाएगा। महूपानी सहित जिले भर में कुल पचास केंद्र खोले जाएंगे, जिनमें बच्चों को नि:शुल्क रोजगार संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपना रोजगार खड़ा कर सकें और बच्चें अपने पैरों पर खड़े हो सकें। आरडी पब्लिक स्कूल में गरीब, विधवा, असहाय सहित अन्य कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए पंख योजना की शुरुआत की है। इसके तहत महिलाओं को कंप्यूटर की शिक्षा, सिलाई करना और ब्यूटी पार्लर सहित स्कूल डेवलपमेंट के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस तरह से एक हजार महिलाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है।

सेवा भारती को दी 22 हजार स्क्वेयर फीट जमीन दान

श्री खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमलापुर क्षेत्र में खंडेलवाल परिवार की ओर से 22 हजार स्क्वेयर फीट जमीन सेवा भारती को जमीन दान की है। इस जमीन पर बच्चों के लिए ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। इसमें दिव्यांग बच्चों और उनके माता पिता को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस ट्रेनिंग सेंटर का तीन से पांच करोड़ की लागत से निर्माण होगा।

चैरिटेबल अस्पताल से जुड़ेंगे

श्री खंडेलवाल ने कहा कि न्यास सेवा केंद्र में मेडिकल एक्सपर्ट की टीम मौजूद रहेगी। इस टीम के माध्यम से ऐसे गरीब लोग जो महंगा उपचार नहीं करा पाते हैं। उन लोगों को इस मेडिकल टीम द्वारा उन चेरीटेबल अस्पतालों की जानकारी दी जाएगी, जहां कम कीमत में बेहतर उपचार किया जाता है। इस बीमारी का इलाज कहा होगा, देश भर के अस्पतालों की जानकारी दी जाएगी। इस जानकारी से गरीबों को फायदा मिलेगा।

हमारी सोच से बढ़कर होंगे काम : पंडाग्रे

विजय सेवा न्यास शुभारंभ अवसर पर मौजूद आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा कि स्वर्गीय बाबूजी के संस्कारों से प्रेरणा लेकर जो सेवा कार्य निरंतर किया जा रहा है और जो करने का संकल्प लिया गया है निश्चित ही हमारी सोच से बढ़कर है। उन्होंने कहा कि यह कार्य बैतूल ही नहीं बल्कि अन्य जिले, प्रदेश और देश के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम को क्षेत्रीय सांसद डीडी उइके ने भी संबोधित किया।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!