बारिश की अरदास…. महादेव की शरण में पहुंचे भक्त, बरसा पानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। पानी की लंबी खेंच के कारण ग्रामीण अंचलों में फसलों की सेहत को लेकर चिंतित किसानों की व्यथा को लेकर समाजसेवियों का दल रविवार को गुप्तेश्वर महादेव की शरण में पहुंचा। यहां प्यास से जूझ रही फसलों का जिक्र कर महादेव से कृपा बरसाने की गुहार लगाई गई। आस लेकर पहुंचे भक्तों ने महादेव का अभिषेक पूजन भी किया। तत्पश्चात जलाभिषेक कर शिवलिंग को जलमग्न कर दिया। इस दौरान ओम नम: शिवाय की गूंज से पूरा वातावरण भक्ति व आस में डूबा हुआ था। सुबह साढ़े 10 बजे से प्रारंभ हुई पूजा में धीरे-धीरे भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। अंत में महादेव की बड़ी संख्या में मौजूद भक्तों ने महाआरती कर क्षेत्र में बारिश की कामना की। इधर, भक्तों की अरदास के महज 7 घंटे बाद बारिश ने अपनी आमद दर्ज कर दी है। करीब पौने 8 बजे झमाझम पानी बरसा। हालांकि पानी का ये झल्ला महज कुछ मिनिटों का था। परंतु गर्मी से निजात दिलाने के साथ-साथ लोगों की बारिश की आस को संबल प्रदान कर गया। समाजसेवी शंातिकुमार जैसानी ने बताया कि प्राणी मात्र के लिए जल अति आवश्यक है। इसका अहसास इनदिनों भलीभांति हुआ है। जब , एन वक्त पर मौसम ने मुंह ूमोड लिया। जिसके चलते फसलों की ग्रोथ पर बुरा असर ुहो रहा है। ऐसे समय पर इंद्रदेव को प्रशन् न करने की दृष्टि से स्थानीय गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर अभिषेक पूजन किया है। इस दौरान क्षेत्र में अच्छी बारिश की गुहार लगाई है। ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना ना करना पड़े , वहीं वॉटर लेवल के लिये भी पर्याप्त बरसात बहुत जरूरी है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए जमना जैसानी फाउंडेशन के बैनर तले धार्मिक अनुष्ठान किया गया। संपूर्ण पूजन पंडित गणेश शर्मा एवं कमलेश शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुई। इस मौके पर मजदूर नेता अनिल वैद्य, शांति कुमार जैसानी, राजेंद्र शर्मा, शशांक बादर, दीपांशु सोनी, गणेश जोशी, सुदीप मंडलोई, सौरभ काशिव, बंटी गुहा, हरिओम धनगर, अशोक दुबे, ज्ञानेश तिवारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Views Today: 2

Total Views: 120

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!