इस कलिकाल में गौ माता ही सबकी उद्धारक है – पंडित चंद्रशेखर शर्मा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा-   गणेश गौशाला में चल रही भागवत कथा के पांचवें दिन गोकुल में कृष्ण जन्मोत्सव की कथा कहते हुए पंडित शर्मा ने कहा कि द्वापर युग में ही नहीं अपितु पृथ्वी के उद्गम कल से ही गौ माता सबकी उद्धारक रही है और गौ माता आज भी सबकी तारक है। पुरातन काल में गौवंश के संख्या से ही व्यक्ति का सम्मान होता था। लेकिन आज हम देखते हैं कि गौ माता के प्रति लोगों के मन में भाव कम होते जा रहा है इसी के कारण इस संसार में कितनी परेशानियां देखने को मिल रही है। गौ माता का केवल धार्मिक ही नहीं आर्थिक, सामाजिक महत्व भी है जिसने भी गौवंश का पालन किया है, उनका पोषण किया है उसका तारण गौ माता अवश्य करती है। कथा में भोलेनाथ का गोकुल में कृष्ण दर्शन, पूतना वध, कालिया मर्दन सहित अनेक घटनाओं का सजीव वर्णन किया । उन्होंने कहा की कृष्ण ने जो संदेश दिया है श्रीमद् भागवत गीता के रूप में उससे अलग ना कभी संसार में हुआ था ना कभी होगा। संपूर्ण जीवन का सार अगर है तो वह श्रीमद् भागवत गीता में है।

आज कथा में वृंदावन के सांस्कृतिक मंडली द्वारा दीपक नृत्य के मनमोहक प्रस्तुति दी गई साथ ही लड्डू गोपाल की सजीव झाँकी का चित्रण किया।  कथा में रासलीला, गोपी विरह, उद्धव की ब्रज यात्रा, कंस उद्धार,और रुक्मणी उद्धार मंगल विवाह संपन्न होगा। पांचवें दिन की कथा का समापन छप्पन भोग एवं गौपूजन का विशेष आयोजन के साथ हुआ।  कथा संयोजक आशीष चटकेले, भूपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया की कथा में कथा में पंधाना विधायक राम दाँगोरे, भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल के साथ मुख्य यजमान रितेश चौहान, मंगलेश तोमर, पंडित उमेश डोरवाल, पंडित पवन तारे, रामचंद्र मोर्य, शिशिर गुप्ता, राकेश बंसल, सुनील जैन, राहुल चौहान, गोविंद झंवर, हर्षदेव बिसेन, मनीष कुमावत, मनोरमा तोमर, चंद्रकांता चौहान, आशीष साकल्ले, गोवर्धन गोलानी, अजीत चौहान,  गोलु पटेल, श्रृंगी उपाध्याय, रानी गुप्ता, मृगेंद्र पगारे, माया पालीवाल, कल्पना शर्मा, चंद्रशेखर माहेश्वरी, कपिल अंजने, लोकेश पचौरी, मंगलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में नगरजन सम्मिलित हुए।

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!