Skip to content
Saturday, 10 October 2026
देवास

11 हजार पार्थिव शिवलिंग का भक्तों ने निर्माण

1 min read
Text Size:

देवास-  कैलादेवी मंदिर के पास स्थित गोकुल गार्डन में संस्था हेल्पिंग हैंड्स सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 11 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। पार्थिंव शिवलिंग बनाने का यह कार्य संस्था द्वारा पिछले 8 वर्षों से किया जा रहा है। संस्था के सदस्य शुभम विजयवर्गीय ने बताया कि गोकुल गार्डन में संस्था द्वारा 11 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है।

संस्था पिछले 8 वर्षों से इसी प्रकार मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करते आ रही है। इस दौरान करीब डेढ़ हजार लोग यहां उपस्थित थे।  शिवलिंग के निर्माण के बाद अभिषेक होगा उसके बाद शिप्रा नदी में पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन कर दिया जाएगा। संस्था द्वारा आगामी वर्षों में भी इस प्रकार का आयोजन किया जाएगा।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply