ऑपरेशन प्रहार के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

-अवैध मादक पदार्थ तस्करी मामले में 71 किलो गांजा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
अनोखा तीर, खातेगांव। स्थानीय पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी मामले में बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध मिशन स्तर पर सख्ती से कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार २० अगस्त २०२६ को थाना खातेगांव पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जीयागांव-पुरोनी रोड पर सफेद रंग की रेनॉल्ट डस्टर वाहन क्रं एमपी ०४ सीएन ०७५५ में कुछ व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर से एएसपी ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन, में एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी खातेगांव निरीक्षक विजय सिंह लोधी द्वारा तत्काल दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा ग्राम पंचायत जीयागांव के पास मुखबिर द्वारा बताए गए सफेद रंग के रेनॉल्ट डस्टर वाहन एमपी ०४ सीएन ०७५५ को घेराबंदी कर रोका गया। वाहन चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम रवि धाकड़ पिता प्रेमचंद धाकड़, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 3 उदयपुरा, जिला रायसेन बताया। वाहन में बैठे अन्य व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सर्वेश पिता तुलसीराम मेहरा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बमोरी बासौदा, तहसील उदयपुरा, जिला रायसेन, गौरव पिता शिवनारायण रजक, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 13, ब्राह्मण मोहल्ला, उदयपुरा, जिला रायसेन, रामबाबू पटवा पिता गोकुल प्रसाद पटवा, उम्र 60 वर्ष, निवासी रामनगर मोहल्ला, उदयपुरा, जिला रायसेन बताया। पुलिस टीम द्वारा वाहन एवं आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 71 किलोग्राम, कीमत करीब 7 लाख 10 हजार रुपए का बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त रेनॉल्ट डस्टर कार एमपी ०४ सीएन ०७५५, कीमत करीब 10 लाख, को विधिवत जप्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना खातेगांव में अपराध क्रं 612/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों का माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ गांजा कहां से लाया गया एवं किसे बेचने के लिए ले जाया जा रहा था, इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विधिसम्मत कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में पुलिस ने आरोपीगण सर्वेश मेहरा, गौरव रजक, रवि धाकड़ एवं रामबाबू पटवा सभी आरोपी उदयपुरा जिला रायसेन को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विजय सिंह लोधी, उनि यश नाईक, प्रधान आरक्षक बलवंत, जितेन्द्र तोमर, रविन्द्र तोमर, शिव प्रताप सेंगर (सायबर सेल), सचिन चौहान (सायबर सेल), आरक्षक आनंद जाट, राहुल आर्य, मनीष बाथोले का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

0 Views

Leave a Reply