Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

पिनेकल एकेडमी के विद्यार्थियों ने खेल प्रतियोगिताओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

1 min read


अनोखा तीर, हरदा। पिनेकल एकेडमी के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया है। संस्था के संचालक अब्दुल सईद खान ने बताया कि संस्था के विद्यार्थी मिशय भूमरकर एवं ओजस राजपूत का चयन डिविजन स्तरीय एसजीएफआई फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्रा हिमानी राजपूत एवं आलोक गौर का चयन एसजीएफआई जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में हुआ है। वहीं शेख मोहम्मद रजा एसजीएफआई जिला स्तरीय चेस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। खेल शिक्षिका कुमकुम रसगये ने कहा कि मनोरंजन के साथ-साथ विद्यार्थियों में स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली और ऊर्जा का संचार करने में खेलों का बड़ा महत्व है। संस्था में प्रशिक्षित खेल शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का सदैव प्रयास किया जाता है। विद्यार्थियों के चयन पर शिक्षक स्टॉफ एवं खेल प्रशिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

0 Views

Leave a Reply