Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

अस्पताल पहुंची स्टूडेंट, बेटे को दिया जन्म

2 min read

-कुछ दिनों से नहीं जा रही थी स्कूल, एफआईआर दर्ज
अनोखा तीर, देवास। पेट दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल लाई गई दसवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा ने बेटे को जन्म दिया है। जांच में उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ, जिससे परिजन भी हैरान रह गए। छात्रा और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। यह घटना सोमवार को हुई, जब परिजन छात्रा को पेट दर्द की शिकायत के साथ अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने जांच की तो उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तत्काल चिकित्सकीय निगरानी में उसका प्रसव कराया गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें छात्रा के गर्भवती होने की कोई जानकारी नहीं थी। बेटी ने पेट में दर्द होने की बात कही थी, जिसके बाद वे उसे अस्पताल लाए थे। अस्पताल में जांच के दौरान गर्भावस्था का पता चलने पर परिवार के लोग भी आश्चर्यचकित रह गए। छात्रा एक सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की विद्यार्थी है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और छात्रा व उसके परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चूंकि यह मामला नाबालिग से जुड़ा है, पुलिस पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों की जांच कर रही है। छात्रा के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

2 Views

Leave a Reply