Skip to content
Saturday, 10 October 2026
देवास

छह दिन से लापता युवती का डैम में मिला पत्थर बंधा शव, हत्या का संदेह

3 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खातेगांव। हरणगांव थाना क्षेत्र के खिवनी निवासी 18 वर्षीय सुनीता बाई पति जबरसिंह बारेला का सोमवार सुबह गांव के पास स्थित डैम में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के शव से करीब 20-20 किलो वजनी दो पत्थर बंधे होने की बात सामने आई है। वहीं परिजनों ने उसके बाल जले हुए होने का भी दावा किया है। घटना के बाद मृतका के पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतका के पिता श्यामसिंह बारेला निवासी चंदपुरा ने बताया कि उनकी बेटी करीब छह दिन से लापता थी। उन्होंने बताया कि घटना से पहले सुनीता के पति जबरसिंह का फोन आया था। पति ने फोन पर कहा कि उनकी बेटी यहां से भागकर जा रही है। इस पर उन्होंने सुबह आकर बात करने की बात कही। पिता के अनुसार, करीब आधे घंटे बाद जबरसिंह ने दोबारा फोन कर बताया कि सुनीता भाग गई है। इसके बाद से परिजन पिछले छह दिनों से सुनीता की तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह गांव के पास डैम में उसका शव मिला। परिजनों का आरोप है कि शव जिस अवस्था में मिला और शरीर से भारी पत्थर बंधे होने की बात सामने आई है, उससे उन्हें हत्या कर शव को डैम में फेंके जाने का संदेह है।
पांच माह पहले किया था प्रेम विवाह
परिजनों के अनुसार, सुनीता बाई और जबरसिंह बारेला ने करीब पांच माह पहले प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय बाद ही सुनीता के लापता होने और अब उसका शव मिलने से परिवार में मातम पसरा है।
पुलिस जांच के बाद सामने आएगा मौत का सच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सुनीता की मौत कैसे हुई और उसकी मृत्यु के पीछे क्या कारण थे। परिजनों ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में हरणगांव थाना प्रभारी अभिषेक सेंगर ने बताया कि गांव के पास वन विभाग में बने छोटे तालाब के भीतर मृतिका सुनीता का शव मिला। जिसमें पत्थर बंधे हुए थे। पिछले 6 दिन से लापता थी। तालाब में पानी कम हुए तो उसके हाथ पैर दिखने पर मामला सामने आया है। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply