बरगी डैम के गेट खोले

-नेमावर में बढ़ रहा मां नर्मदा का जलस्तर, प्रशासन अलर्ट
-तटों पर सावधानी बरतने की अपील
अनोखा तीर, नेमावर/खातेगांव। मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी पुण्य सलिला मां नर्मदा के नाभि तीर्थ क्षेत्र नेमावर में पिछले दो-तीन दिनों से नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। समाचार लिखे जाने तक नर्मदा का जलस्तर 873 पर पहुंच गया था। 885 फीट के बाद अलर्ट एवं खतरे की स्थिति बनती है। बताया जा रहा है कि बरगी डैम के गेट खोले जाने के बाद नर्मदा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जलस्तर बढ़ने को देखते हुए प्रशासन द्वारा नर्मदा के तटीय क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पटवारी सतीष राठौर से मिली जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक नेमावर में नर्मदा का जलस्तर 873 पर दर्ज किया गया। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि नर्मदा के तटों पर विशेष सावधानी बरतें और गहरे पानी में स्नान करने से बचें। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाने की अपील की गई है। ज्ञात हो कि सावन माह चल रहा है, शिव भक्तों की संख्या काफी रहती है। नर्मदा तटों से भक्त श्रद्धालु प्रतिदिन कावड़ में जल भरकर बाबा भोलेनाथ के अभिषेक के लिए अपने-अपने गांव में पहुंचते हैं।

0 Views

Leave a Reply