Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

ईद मिलाद-उन-नबी पर मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। नगर में बुधवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया गया। सुबह जुलूस निकाला गया जो स्थानीय जामा मस्जिद से शुरू हुआ और नगर भ्रमण कर मोहनपुर होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा, जहां दुआएं की गईं।  जुलूस का मुस्लिम समाज द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया और नाश्ता, चाय-पानी की व्यवस्था रखी गई। जानकारी के मुताबिक इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रबी-उल-अव्वल के महीने में यह पर्व मनाया जाता है। इस महीने को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी महीने में पैगंबर मोहम्मद का जन्म हुआ था। इस दौरान रहटगांव थाना प्रभारी मनोज दुबे सहित पुलिस स्टाफ एवं पटवारी सुमेर सिंह, विशाल राजपूत, दिनेश इवने, पवन कैथवास सहित राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, कोटवार व नगर सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply