Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

घटिया निर्माण की शिकायतों के बाद भी ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं, भुगतान जारी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खिरकिया। नगरीय क्षेत्र में नाली, सड़क और पुलिया निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायतें सामने आने के बावजूद संबंधित ठेकेदारों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नगर परिषद की प्रोसीडिंग में सत्ताधारी दल के पार्षदों द्वारा एक ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव रखे जाने की बात सामने आई है। वहीं दूसरी ओर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सत्ताधारी दल के ही कुछ पार्षदों द्वारा शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित ठेकेदारों के भुगतान किए जाने की चर्चा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें दर्ज हैं और एक ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया तक प्रस्तावित की गई है, तो फिर संबंधित ठेकेदारों के भुगतान किस आधार पर किए जा रहे हैं? नगर में चर्चा है कि ठेकेदारों और परिषद के जिम्मेदारों के बीच कथित नजदीकियां कार्रवाई के रास्ते में बाधा बन रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की शिकायतें सही हैं तो नगर परिषद को निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार ठेकेदारों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply