Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

खिरकिया कृषि उपज मंडी में निर्माण कार्य पर सवाल

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खिरकिया। खिरकिया कृषि उपज मंडी में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के लिए लगाई गई रैलिंग महज छह माह में ही टूट गई। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और इसमें खर्च की गई राशि को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंडी में दोनों रैलिंग के निर्माण के बिल भी निकल चुके हैं। बताया जा रहा है कि इन कार्यों की राशि लाखों रुपये में है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण था तो महज छह माह के भीतर रैलिंग कैसे टूट गई? मंडी परिसर में किसानों और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए रैलिंग का निर्माण कराया गया था, लेकिन कम समय में ही इसके क्षतिग्रस्त होने से निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि सार्वजनिक राशि से होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच गंभीरता से की जानी चाहिए।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply