Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खिरकिया। देश में लगातार बढ़ती महंगाई, शक्कर, रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खिरकिया के बैनर तले चारुवा में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बढ़े हुए दामों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम आदमी पहले ही महंगाई की मार झेल रहा है। सामने रक्षाबंधन का त्योहार है, चीनी, ईंधन और घरेलू गैस के दाम बढ़ने से आम जनता का बजट गड़बड़ा गया है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कीमतें कम नहीं कीं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ जितेंद्र सोनी, राजेश बघेला, ओम प्रकाश राठौड़, राजेश जायसवाल, देवेंद्र पटेल, चारुवा नगर अध्यक्ष दिनेश दुबे, भगवान सोनी, मुकेश चौहान, विधायक प्रतिनिधि गणेश बघेला, भूरू पाटिल, नितिन मुकाती, असलम, देवा, चंदन, राजू सावनेर, देवलाल, राजेंद्र कलम, रेवाशंकर देवड़ा, राजू पटेल, मुकेश राजपूत, जगदीश रायखेरे, नाना योगी, हरि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply