Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, पैगंबर हजरत मुहम्मद को याद किया

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हंडिया। हंडिया तहसील में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे झंडे लिए और पैगंबर हजरत के नारे लगाते हुए जुलूस में भाग लिया। जुलूस के दौरान पैगंबर हजरत मुहम्मद की पैदाइश और उनके जीवन एवं शिक्षाओं को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजजनों ने पैगंबर हजरत मुहम्मद के बताए उसूलों पर अमल कर शांति, भाईचारे, प्रेम, इंसानियत और आपसी सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जुलूस जामा मस्जिद से डीजे के साथ रवाना हुआ जो मुख्य मार्गों से होकर नगर में निकाला गया। मस्जिदों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष दुआ, नात और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुस्लिम समाज के बंटी बाबा ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी केवल खुशी मनाने का त्योहार नहीं है बल्कि पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारा बढ़ाने का संदेश देता है। ईद मिलादुन्नबी को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। हंडिया टीआई के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मियों की चप्पे-चप्पे पर ड्यूटी लगाई गई।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply