Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

ईद मिलाद उन नबी पर अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

2 min read
Text Size:

-निराश्रितों के भोजन के लिए भेंट की राशि
अनोखा तीर, खिरकिया। ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर आल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम खिरकिया द्वारा विभिन्न सेवा कार्य करके त्यौहार मनाया गया। फोरम के सदस्यों द्वारा शहर के  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को पोषण टोकरी का वितरण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं एनआरसी में दर्ज बच्चों के स्वास्थ्य लाभ के लिए आवश्यक फलफ्रूट, बिस्किट एवं दूध का वितरण किया। साथ ही मरीजों के हालचाल जाने। साथ ही मरीजों के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ की। जिसमें अस्पताल स्टाफ ने सहयोग किया। इस दौरान फोरम के हाजी मोहम्मद इस्माइल, मौलाना कलीम अंसारी, हाजी असलम चौहान,  सैय्यद साबिर अली, नवाब खान, व्याख्याता शरीफ खान, इखलास टोनू चौहान, साजिद खान, शाहरुख मंसूरी, आसिफ सांकला, नदीम खान, जाकिर सांकला, फैज़ान सांकला, बिलाल सांकला, असीम सांकला, सद्दाम शाह पत्रकार मौजूद रहें। कार्यक्रम में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर के विश्वकर्मा, विष्णु मोरी, इन्द्रजीत सलूजा, गणेश श्रीवास सहित अस्पताल स्टाफ ने मौजूद रहकर विशेष सहयोग दिया।
निराश्रितों के भोजन के लिए भेंट की राशि
नगर में संचालित श्री अन्नपूर्णा नि:शुल्क भोजनालय पहुंचकर निराश्रितों के भोजन के लिए राशि केंद्र संचालक समाजसेवी प्रवीण(राजू) अग्रवाल को भेंट की। इस दौरान प्रदीप रिछारिया, सुनील निलोसे, रामदास राजपूत, रितेश माहेश्वरी, विष्णु मोरी एवं पयाम ए इंसानियत फोरम के सदस्य मौजूद थे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply