पंतजली योग समिति ने किया रीना नागर को सम्मानित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम –  पतंजलि योग समिति प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जिले की प्रभारी योग  साधक  मिथिलेश शर्मा द्वारा  उनके सदस्यों की उपस्थिति में मध्य प्रदेश योग आयोग जिला सदस्य रीना नागर का सम्मान किया गया  मिथिलेश शर्मा द्वारा  रीना नगर का पतंजलि पीठ के दुपट्टे एवं पुष्प माला से स्वागत किया गया इस अवसर पर श्रीमती मिथिलेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश देश का चौथा राज्य है जहां पर मध्य प्रदेश योग आयोग का गठन किया गया है इसी के अंतर्गत हमारे नर्मदा पुर जिले में हमारी पतंजलि पीठ की बहन श्रीमती रीना नगर को योग आयोग का जिला सदस्य बनाया गया उन्होंने इस अवसर पर कहां की उनके द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किया जा रहा है जिले में बड़ी संख्या में लोगों को योग एवं आसान से जोड़ना है योग के माध्यम से असाध्याय बीमारियों का शमन होता है

विगत कई सालों से हमारे द्वारा बड़ी संख्या में लोगों को योग सीखकर ट्रेनिंग दी गई है भी जिले में हमारी संस्था द्वारा इसका प्रशिक्षण दिया जा रहा है काफी लोग यहां इसका लाभ ले रहे हैं उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि आने वाले समय में हमारे माध्यम से एक विराट योग का अभ्यास  एक साथ किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे उन्होंने योग गुरु आदरणीय बाबा रामदेव से योग का प्रशिक्षण एवं आशीर्वाद लिया है  इस सम्मान समारोह में प्रमुख जनों में श्रीमती मिथिलेश शर्मा श्रीमती रीना नगर लता वर्मा शेफाली कोनाम मधु मिश्रा अर्चना अग्रवाल भगवती नाथ रिचा  रिचा  प्रियंका बड़वानी, मंजू अग्रवाल, सुजाता नाथ ,अंजू कौशिक ,रश्मि वर्मा ,वृंदा मालवी , संगीता, महेश ठाकुर ,उमेश कमालपुरिया , विजय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।वहीं मिथिलेश शर्मा एवं रीना नगर की उपस्थिति में योग आयोग समिति का गठन किया गया है ।

74 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!