Skip to content
Saturday, 10 October 2026
खंडवा

मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु किया जा रहा जागरूक

1 min read
Text Size:

खण्डवा- मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। तहसीलदार मूंदी श्रीमती वंदना चौहान ने बताया कि अनोखे ढंग से हाथों पर मतदाता जागरूकता की शपथ लगाकर प्रचार किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

सीएम राइज स्कूल मूंदी एवं ग्राम खैगांव में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर आगामी 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के संबंध में जागरूक किया। साथ ही आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदाताओं को मतदान के करने के लिए भी जागरूक किया।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply