51 सुंदरकांड पाठ का लिया संकल्प, पांचवा पाठ हुआ सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- संस्था नर-नारायण ने चहुओर सुख-समृद्धि, हरियाली, पर्याप्त वर्षा की कामना को लेकर 51 सुंदरकाण्ड पाठ कराने का संकल्प लिया है। संस्था संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्रभु श्रीराम की कृपा से 51 सुंदरकांड पाठ करने का सिलसिला सतत रूप से शहरभर में चल रहा है। जिसके अंतर्गत पांचवा सुंदरकाण्ड बीमा रोड स्थित बालाजी हनुमान मंदिर मुखर्जी नगर में सम्पन्न हुआ। संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ प्रसिद्ध भजन गायक प्रवीण वर्मा द्वारा किया गया। जिसमें उनकी मडली ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति भी दी।

आयोजन में बड़ी संख्या में रामभक्तों ने हिस्सा लिया। पाठ के अंत में आरती का प्रसादी का वितरण किया गया। सुंदरकांड में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रदीप चौधरी, पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रायसिंह सेधव, पार्षद अजब सिंह ठाकुर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वर्मा पार्षद राज वर्मा, एड. मनोज श्रीवास, पार्षद प्रतिनिधि संजय ठाकुर, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, सेन समाज अध्यक्ष महेश बोढ़ाने, शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा मंदिर पुजारी सहित क्षेत्र के भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

97 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!