अच्छा पढ़े और अच्छा खेले विधायक कप में खेल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- खेल साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतिक है, जो खेलों से जुड़े रहने में उनमें आपसी प्रेम, सौहार्द और उत्कृष्ट संस्कार होते हैं। गतवर्ष विधायक कप में हॉकी को चुना था। इस वर्ष फूटबॉल को चूना है। आने वाले समय में एक से अधिक खेल विधायक कप में सम्मिलित किये जायेंगे। यह बात खरगोन विधान सभा क्षेत्र के विधायक  रवि जोशी ने तीन दिवसीय विधायक कप प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों, कोचेस को संबोधित करते हुए कही। खरगोन विधायक  जोशी ने कहा कि पढाई के साथ-साथ खेल आवश्यक है। जो लोक खेलों से जुड़े रहते है, उनका शारिरीक विकास के साथ मानसिक विकास भी तेजी से होता है। आप अच्छा पढ़े और अच्छा खेले विधायक कप में खेल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करे, ताकि आगे बढ़ने का आपका मार्ग प्रस्सत हो। समाज में भाई चारा सर्वाेच्च है। खेल से आपसी भाई चारा, प्रेम और सैहार्द बढ़ती है। पार्टी अध्यक्ष पूर्णा ठाकूर ने भी सम्बोधित कर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया।

25 पुरूष और 5 महिला वर्ग की टीम कर रही है सहभागिता

प्रारम्भ में खेल युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पवि दुबे ने प्रतियोगिता का स्वरूप बनाते हुए कहा कि 3 दिवसीय खरगोन विधायक कप में 25 पुरुष वर्ग एवं 05 महिला वर्ग की टीम सहभागिता कर रही है जिसमें 375 से अधिक खिलाडी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। स्पर्धा के सम्पन्न कराने के लिए खेल शिक्षक, क्रीडा निरिक्षक अश्वीन गुप्ता, झबर सिंह मण्डलोई, सत्यवीर पुरोहित, श्रीमति ज्योतिबाला रावत, अरूणा खोडे, अजय, अब्दुल समद, जोशपाल, मुस्ताक खान, अजय यादव, शोएब खॉन उपस्थित रहे। अंत में आभार खरगोन समन्वयक जितेन्द्र हिरवे ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हबीब बेग मिर्जा ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राम नारायण यादव, गोगांवा जनपद उपाध्यक्ष विजय चौहान, युवा कोचेस से जिला अध्यक्ष प्रशांत भालसे, डॉ. संतोष यादव, ऐजाज खॉन, जितेन्द्र भावसार, डॉ प्रमोद दसौंधी, प्रोफेसर बाचें आदि उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 196

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!