15 दिवसीय लघु उद्यमिता विकास कार्यक्रम का उद्घाटन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास-  जीडी फाउंडेशन कटिहार बिहार की नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित 15 दिवसीय लघु उद्यमिता विकास कार्यक्रम का उद्घाटन कटिहार जनपद के फलका ब्लॉक में 30 महिला प्रतिभागियों को मखाना की रोस्टिंग, फ्लेवरिंग, पैकेजिंग प्रशिक्षण के साथ नाबार्ड के सीजीएम सुनील कुमार एवं जिला प्रबंधक अमित कुमार सिन्हा, मुख्य अतिथि एम.एल.सी अशोक अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काट कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मौके पर सीजेएम ने कहा कि महिलाओं के विकास से देश आगे बढक़र इसके साथ ही जिला प्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक भारत सरकार का एक उपक्रम है। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि लघु उद्यमिता विकास कार्यक्रम महिलाओं का रोजगार परक कार्यक्रम है।

संस्था जी.डी. फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साजिद इकबाल, सीजेएम जिला विकास प्रबंधक प्रशिक्षक दयानिधि चौबे ने प्रशिक्षण एवं अन्य सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्था लघु उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत मोमबत्ती बनाने जूट बैग बनाने मखाना की होस्टिंग फ्लावरिंग पैकेजिंग आदि से संबंधित प्रशिक्षण एवं सिविल आयोजित करती रहती है। संचालन जावेद अख्तर जिला अध्यक्ष जी.डी फाउंडेशन कटिहार ने किया। इस अवसर पर  पूर्व जिला परिषद अंजना देवी, जिला परिषद बलराम शाह, सता उत्तरी मुखिया संजय झा, थाना प्रभारी फलका मुन्ना पटेल, पूर्व मुखिया गोविंदपुर परमानंद शर्मा, मंच संचालक शाहरुख मोइन, राजू प्रिंस, शाहनवाज शानू, अरबाज, मंजऱ, सरीफुल, जाहिद आलम आदि मौजूद थे।

114 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!