खण्डवा- जिलें के महाविद्यालयों में अग्रणी बालिकाओं को पी.सी.एण्ड.पी.एन.डी.टी. अधिनियम का ब्रांड एम्बेसेडर बनाकर जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने महाविद्यालयों मंे अग्रणी बालिकाओं को ब्रांड एम्बेसेडर के रुप में चयन उपरांत बालिकाओं को घटते लिंगानुपात की जानकारी देते हुए समुदाय में लड़की के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी डॉ. रश्मि कौशल द्वारा ब्रांड एम्बेसेडर से कहा कि परिवार,समाज व समुदाय में जानकारी दी जावे कि लड़का लड़की एक समान है, दोनों में भेदभाव नही करना चाहिए। लिंग परिक्षण कराना व करना दोनों कानूनन अपराध है। अधिनियम के प्रावधानों और नियमों के उल्लधंन पर 5 वर्ष तक की सजा एवं 1 लाख रुप तक का आर्थिक दंड निधार्रित है। उन्होने बताया कि मॉ के पेट में पल रहा शिशु बेटा है या बेटी ये पिता को गुणसुत्र पर निर्भर करता है। महिला सशक्तिकरण व समाज में महिलाआंे के प्रति भेदभाव समाप्त करना, समय की मांग व विकास की बुनियादी शर्त बन गयी है। सभी समाज, समुदाय के लोगों की सामुहिक जवाबदारी भी है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के नारे को सार्थक बनायें।
इस दौरान मीडिया अधिकारी वी.एस.मण्डलोई, डीपीएचएनओ श्रीमति अनिता शुक्ला, माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय से प्रो. रीना मालवीया, साई कॉलेज ऑफ नर्सिंग से टयुट्र दीपांशी नामदेव, व . नीलकण्ठेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय से ब्रांड एम्बेसेडर पूजा माली, माखनलाल चतुर्वेदी महाविद्यालय से ब्रांड एम्बेसेडर सलोनी चौहान, अंकिता बचाते, सिया पटेल, महात्मा ज्योतिरावफुले पोलीटेक्निक महाविद्यालय से ब्रांड एम्बेसेडर कोमल दुबे, शेख यशफीन, दादाजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग से ब्रांड एम्बेसेडर कृपाली राठौर, फेजा सैय्द, रितु, नंदनी भगोरे, साई कॉलेज ऑफ नर्सिंग से ब्रांड एम्बेसेडर पूजा पटेल, पिंकु नागपुरे, शिवानी अंडेलकर, प्रियांशी गौर, सायमा शेख, रोशनी, सुनिता चौहान, मोनिका, नानी घोड़मड़ उपस्थित थे। डॉ. रश्मि कौशल ने बताया कि बनाये गये ब्रांड एम्बेसेडर पीसीपीएनडीटी, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ के तहत महाविद्यालयों, समुदाय स्तर, व अन्य सार्वजनिक सभाओं में जनसमुदाय को जागरुक करेगे। साथ ही महाविद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता, हस्ताक्षर अभियान, शपथ अभियान एवं विद्यालयीन छात्राओं को शिक्षक पालक संघ की बैठको में लिंग आधारित गर्भपात के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक किया जायेगा।
Views Today: 2
Total Views: 106

