खण्डवा- राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला मलेरिया अधिकारी करण सिंह भूरिया ने बताया कि शासकीय हाईस्कूल गणेशगंज खंडवा में डंेगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया जैसी वाहक जनित बीमारियों की रोकथाम एवं जागरूकता हेतु स्कूल हेल्थ गतिविधि के तहत विस्तृत जानकारी जैसे एडीज मच्छर, उत्पत्ति कारण, लक्षण जॉच, उपचार एवं नियंत्रण के बारे में जानकारी शिक्षक एवं छात्राओं में लार्वा प्रदर्शन, बेनर, पोस्टर, पेम्पलेट वितरण के माध्यम से दी गई। शिक्षकेंा एवं छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया कि इन बीमारियों केे होने के पूर्व बचाव ही मुख्य उपाय है।
इस हेतु अपने घरों के अन्दर, बाहर व आसपास मच्छर पैदा न होने दे। मच्छरों के काटने से बचाव हेतु मच्छरदानी का उपयोग, पूरी बाह के कपडे पहनने, मच्छररोधी दवा का उपयोग करने , नीम की पत्ती का धॅुआ करने एवं बुखार आने पर तुरंत रक्त की जॉच करवाये , डॉक्टर की सलाह से उपचार लेने हेतु समझाइश दी व हॉली स्पिरिट हायर सेकेण्ड्री स्कूल वत्सला विहार खण्डवा, परिसर में लार्वा सर्वे के दौरान कबाड एक जगह इकठ्ठा पाया गया, जिस हेतु उनको समझााइष देते हुए कबाड़ को खुले मे न रखने व पानी जमा न होने देने के बारे में बताया गया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य स्कूल शिक्षक, मलेरिया निरीक्षक एवं मलेरिया विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

