खरगोन- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशन में स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है। इसी के तहत खरगोन विधानसभा में मतदान जागरूकता के लिए जन सेवा मित्र खरगोन ने पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम चलाया। कॉलेज के विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करते हुए वोट का महत्व बताया गया। जनसेवा मित्रों ने युवा मतदाताओं को संबोधित कर बताया कि लोकतंत्र लोगों से है। अपने मत का उपयोग कर वे सच्चे देशभक्त होने का परिचय दें। साथ ही अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान का संकल्प दिलाया गया। मिलकर मानव श्रंखला बनाकर 100 प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। इस दौरान शिवांगी महाजन, जयपाल सोलंकी, नेहा कानूनगो, संवेदना पंढ़ाने, ऐश्वर्या राठौड़, सुरभि, सागर महाजन, अखिलेश, रोहित, शुभम जोशी, दर्शिका सहित अन्य थे।
धर्मस्थलों पर श्रद्धालुओं को दिलाई शपथ
जनसेवा मित्र शिवांगी महाजन ने बताया 100ः मतदान के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। शहर में विभिन्न त्योहारों पर धर्म स्थलों में जाकर श्रद्धालुओं को मतदान का महत्व बताते हुए शपथ भी दिलाई जा रही है। नाग पंचमी पर अभियान चलाया गया।





