Skip to content
Friday, 23 October 2026
देवास

भारतीय जनता पार्टी ने पूरे मप्र में एक साथ प्रारंभ किया सदस्यता अभियान

1 min read
Text Size:

देवास-  एक राष्ट्र, श्रेष्ठ राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने के लिए अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाने के लक्ष्य को लेकर आज से भाजपा ने पूरे प्रदेश में अपना सदस्यता अभियान प्रारंभ किया। भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक राष्ट्र- श्रेष्ठ राष्ट्र के लक्ष्य को लेकर हम सभी भारतवासी कार्य कर रहे हैं। जिले के प्रत्येक विधानसभा में भी सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। देवास नगर में स्थानीय सैयाजी द्वार पर आयोजित सदस्यता अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया जिसके अंतर्गत नागरिकों से  ऑनलाइन सदस्यता का फॉर्म भरवाया गया।

इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, देवास विधानसभा संयोजक ओम जोशी, पार्षद  अजय तोमर, श्रीराम यादव,  प्रवीण वर्मा, गुड्डू ठाकुर, गोपाल खत्री, आलोक साहू, श्रीमती रितु सावनेर, भाजपा सोशल मीडिया जिला प्रभारी  जयेश परिहार, देवेंद्र नयगोत्री, संजू ठाकुर, तन्ई चौधरी, सुरेंद्र गायकवाड,  मनोज डोडिया दिलीप चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी, सह मीडिया प्रभारी  कमल अहिरवार ने संयुक्त रूप से दी।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply