एसएन महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर का वेबीनार सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा-   नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर  महाविद्यालय द्वारा आईक्यूएसी  के तत्वाधान में  “उच्च शिक्षा के अध्ययन-अध्यापन में आधुनिक तकनीक का प्रयोग एवं उपयोगिता” के विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया | कार्यक्रम के प्रारंभ में वेबीनार संयोजक डॉ अविनाश दुबे ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। संरक्षक एवं संस्था प्राचार्य डॉ गणेश प्रसाद दावरे ने आधुनिक तकनीक की आवश्यकता का महत्त्व बताते हुए राष्ट्रीय वेबीनार के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय वेबीनार की स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा, जिसका संपादन वेबीनार सह-संयोजक डॉ शकुन मिश्रा के मार्गदर्शन में किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ विनीत सोनी, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर, राजस्थान तथा डॉ हरेंद्र सिंह, स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर, उत्तरप्रदेश रहे। अपने तकनीकी व्याख्यान में डॉ विनीत सोनी ने मल्टीमीडिया का अध्ययन अध्यापन में उपयोग, शिक्षण अधिगम में हुई संचार प्रगति और चाक-डस्टर से मल्टीमीडिया तक विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। अपने तकनीकी व्याख्यान में डॉ हरेंद्र सिंह ने साईलैब की उपयोगिता पर विस्तृत व्याख्यान दिया एवं मोबाइल ऐप की सहायता से प्रतिभागियों को हैंड्स ऑन प्रैक्टिस करवाई। व्याख्यान के पश्चात तकनीकी सेशन भी आयोजित किया गया जिसमें राज्य के एवं राज्य के बाहर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। साथ ही महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वेबीनार के सीधे प्रसारण का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ अर्पणा अग्रवाल और डॉ सोनू सेन द्वारा किया गया। विद्यार्थियों को लिए उक्त कार्यक्रम के प्रसारण की व्यवस्था डॉ प्रेमांश दुधे एवं प्रो रवि व्यास के मार्गदर्शन में हुई | कार्यक्रम के अंत में डॉ सोनू सेन मुख्य वक्ताओं, समस्त प्रतिभागियों एवं श्रोताओं का आभार माना।

138 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!