लोक सेवा प्रबंधन की सेवाओं से अवगत कराने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कराया भ्रमण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन-  प्रदेश में लोक सेवा प्रबंधन के प्रचार प्रसार के लिए  15 सितंबर तक महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित हो रही है। गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को लोक सेवा गांरटी/जनसेवा अंतर्गत प्राप्त होने वाली सेवाओं से अवगत कराया जा रहा है। वहीं 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को लोक सेवा केन्द्र व 181 कॉल सेंटर्स का भ्रमण कराकर लोक सेवाओं की कार्य प्रणालियों से अवगत कराया जा रहा है। शुक्रवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महेश्वर लोक सेवा केन्द्र, उप लोक सेवा केन्द्र मंडलेश्वर व करही उप लोक सेवा केन्द्र का भ्रमण कराया गया। इस दौरान लोक सेवा प्रबंधन के राजेश गोयल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लोक सेवा प्रबंधन से जुड़ी सेवाओं की जानकारी दी गई।

छात्रों व नागरिकों को किया जाएगा जागरूक

    जिले में लोक सेवा प्रबंधन अंतर्गत रेडियो जिंगल तैयार कर बजाने के निर्देश प्रसारित किए जाएंगे। वहीं 15 सिंतबर की अवधि तक पर्यटन विभाग द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए निंबंध व क्विंज प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। स्कूल कॉलेजों में विद्यार्थियों को लोक सेवा से जुड़ी सेवाओं के लिए सूचना पटल पर फ्लैक्स लगाकर जागरूक किया जाएगा। वहीं संकूल प्रचार्यों को भी लोक सेवा की जानकारियों से प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे भी विद्यार्थियों को लोक सेवाओं की जानकारी से अवगत करा सकें। इसके अलावा मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र, ग्राम पंचायत व ग्राम सभाओं के माध्यम से भी नागरिकों को लोक प्रबंधन की सेवाओं की जानकारियों से अवगत कराया जाएगा।

114 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!