नगर की 338 अवैध कॉलोनी में से 80 को वैध करने की प्रक्रिया पूर्ण, प्राप्त होगी भवन अनुज्ञा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, खंडवा। पूरे प्रदेश में अवैध कॉलोनियों केो वैद्य करने की प्रक्रिया प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद प्रत्येक शहरों में की जा रही है, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शकुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सुराज कॉलोनी योजना शुभारंभ अनाधिकृत कॉलोनी में अधोसंरचना विकास एवं भवन अनुज्ञा प्रदाय कार्य का शुभारंभ किया गया। खंडवा नगर निगम सभागृह में भी महापौर अमृता अमर यादव, एमआईसी सदस्यों, निगम आयुक्त नीलेश दुबे एवं निगम अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री चौहान का लाइव कार्यक्रम देखा गया एवं नगर की 80 अवैध कॉलोनी को वैध करने की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाकर इन कॉलोनी में भवन अनुज्ञा प्रदान की जा सकेगी एवं विकास एवं निर्माण कार्य भी किया जा सकेंगे, उल्लेखनीय है कि खंडवा नगर में 338 अवैध कॉलोनी है, जिन्हें वैध करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इसी के साथ नगर निगम सभागृह में आईएचएसडीपी आई योजनांतर्गत चिराखदान क्षेत्र में बने आवास के लिए 39 हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से मकान के नंबर आवंटन किए गए एवं पत्र वितरित किए गए। इस योजना अंतर्गत हितग्राही को लगभग 1 लाख 75 हजार रुपए का अनुदान दिया दिया जा रहा है, आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा सरकार द्वारा ऐसे गरीब परिवार को आवास योजना अंतर्गत मकान निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनके पास अपना खुद का मकान नहीं है। इस योजना अंतर्गत लगभग ढाई लाख रुपए की राशि अनुदान के रूप में दी जा रही है, इस योजना से उन गरीब परिवारों का सपना पूर्ण हो रहा है जिनका अपना खुद का मकान नहीं है, मैं सभी हितग्राहियों को अपनी ओर से शुभकामना देती हूं। कार्यक्रम में महापौर अमृता यादव, सांसद प्रतिनिधि अमर यादव, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, राजेश यादव, अनिल वर्मा, विक्की बावरे, सुनील जैन, प्रियांशु चौरे, आयुक्त नीलेश दुबे, उपायुक्त सचिन सिटोले, प्रदीप जैन, जाकिर जाफरी, एचआर पांडे, वर्षा घिघौडे, संतोष पांडे, राधेश्याम उपाध्याय, श्रीकांत वर्मा सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

233 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!