अनोखा तीर हरदा। जिले के सिराली थाना अंतर्गत ग्राम घोड़ापाट में कुएं में गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को महिला के कुएं में गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद एसडीआरएफ की सात सदस्यीय टीम के साथ रेस्क्यू वाहन रवाना हुआ। लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत करने के बाद 30 फीट गहरे कुएं में डूबी महिला की डेडबॉडी बाहर निकली। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
179 Views

