केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के बेटे का पूर्व जनपद सदस्य के घर हुआ आगमन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

बड़वाह – केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे बेटे  प्रबल प्रताप सिंह तोमर  का निमाड़ क्षेत्र में आगमन हुआ । वह इस अल्प प्रवास के दौरान  पूर्व जनपद सदस्य ब्रजेश यादव के निवास स्थान हमीरपुरा पर उनसे मुलाकात करने पहुंचे । जहा यादव ने तोमर का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

जिसके बाद कुछ समय उन्होंने यादव से निमाड़ क्षेत्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव कों लेकर चर्चा की ।जिसके बाद वह अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए । इस मौके पर  नावघाट खेड़ी पंच रोहित केवट,पंकज केवट,अजय सेन, मनोज अहिरवार सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे ।

142 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!