विधिक साक्षरता शिविर में सेमेरिटंस विद्यालय के बच्चों को मिली कानूनी जानकारी

नर्मदापुरम –  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के तत्वाधान में एवं माननीय प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम  सतीश चंद्र शर्मा के निर्देशन में एवं  सचिव/ जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम  गौतम भट्ट के मार्गदर्शन में सेमेरिटंस विद्यालय में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाओं योजना के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में  सिराज अली, जिला न्यायाधीश एवं अंकिता शांडिल्य, जिला विधिक सहायता अधिकारी, प्राचार्य प्रेरणा रावत,  अनंत तिवारी, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, मंगल सिंह परिहार, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल, शिक्षक-शिक्षिकाए एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी,  मनोज कुमार सोनी, पैरालीगल वालेंटियर शिवानी राजपूत उपस्थित रहे।

116 Views

Leave a Reply