उल्लास एक अभिनव प्रयोग

-द्वितीय वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सितंबर को
अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा अरविंद रघुवंशी की अध्यक्षता में 26 सितंबर को उल्लास एक अभिनव प्रयोग के तहत एडीआर सेंटर, जिला न्यायालय, हरदा में न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा अधिवक्तागणों के लिए द्वितीय मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंद्रशेखर राठौर ने बताया कि 15 सितंबर को प्रथम स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें कुल 159 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए थे तथा अन्य आवश्यक जांचे भी की गई थीं। द्वितीय मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय हरदा से प्राप्त ब्लड रिपोर्ट के आधार पर संबंधित व्यक्तियों को चिकित्सकों के द्वारा आवश्यक परामर्श तथा स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी जाएगी।

0 Views

Leave a Reply