-हितग्राहीमूलक योजनाओं के लक्ष्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश
अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले की डीएलसीसी/ डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में आरबीआई के एलडीओ मनोज कुमार, डीडीएम नाबार्ड राहुल कुशवाह, अग्रणी जिला प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक मनोज पवार, आरसेटी डायरेक्टर दिनेश कुमार शाक्य सहित जिले के सभी नोडल बैंक अधिकारी, शाखा प्रबंधक एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने वित्त वर्ष 2026-27 में शासन द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाओं के लक्ष्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि विभागों द्वारा बैंकों को प्रेषित किए गए सभी लक्ष्यों को समय-सीमा से पूर्व पूर्ण किया जाए, इसके लिए विभाग एवं बैंक आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। बैठक में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्व-रोजगार योजना, डॉ. भीमराव आर्थिक कल्याण योजना सहित कृषि, उद्यानिकी, उद्योग व अन्य विभागों के माध्यम से संचालित स्व-रोजगार एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत विभागों द्वारा बैंकों को आवंटित लक्ष्य, उनके विरुद्ध प्रस्तुत प्रकरण, स्वीकृत प्रकरण एवं हितलाभ वितरण की बैंक शाखावार, योजनावार विस्तार से समीक्षा की गई।
हरदा में डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न

0 Views


