अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस के उपलक्ष में श्री जादम गुर्जर समाज ने लगाया रक्त दान शिविर 

 

विकास पवार बड़वाह – नर्मदा रोड स्थित अलाकपुरी कालोनी में नवनिर्माणधीन निम्मस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में श्री जादम गुर्जर समाज के तत्वाधान से अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया । जहा शहर ही नही ग्रामीण के युवाओं ने भी बड़ चढ़कर हिस्सा लिया । इस रक्तदान शिविर में 84 प्लस यूनिट रक्त संग्रहित किया गया । आयोजनकर्ता बलराम गुर्जर एवं भूपेंद्र गुर्जर का भरपूर सहयोग रहा । हॉस्पिटल के संचालन डॉक्टर पवन कुमार कलासुआ एवम महेश गुर्जर द्वारा ने भी स्वयं रक्तदान कर शिविर का उद्घाटन किया ।इस दौरान संचालक पवन कुमार ने कहा की हमारा रक्त किसी जरूरतमंद के लिए काम आए इससे बढ़ा पुण्य मानव जीवन में और कुछ नही है । शिविर में वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉक्टर एम एस मीणा एमडी मेडिसिन ने निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण कर रक्तदान शिविर को सार्थक बनाया ।उल्लेखनीय है की इस तरह के शिविर शहर में भी अनेक जगह लगाए जाते है । जहा स्थानीय और आसपास के ग्रामीणजन रक्त दान महादान में अपना सहयोग देते है ।

82 Views

Leave a Reply