Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: मुख्यमंत्री श्री चौहान

4 min read
Text Size:

8 लाख 34 हजार व्यक्तियों को मिलेगा 5 हजार करोड़ से अधिक का ऋण
848 करोड़ की माचागोरा जल प्रदाय योजना सहित 1178 करोड़ के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन
258 करोड़ के 30 कार्यों का लोकार्पण
छिंदवाड़ा को मिलेगा एक और महाविद्यालय और शानदार ऑडिटोरियम
राज्य स्तरीय रोजगार दिवस और महिला सम्मेलन में संबोधन

छिंदवाड़ा में एक और महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी तथा शानदार ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। सरकार छिंदवाड़ा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़गी।

आज छिंदवाड़ा में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस और महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 8 लाख 34 हजार व्यक्तियों को रोजगार दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत 5 हजार करोड़ से अधिक राशि के ऋण वितरण की शुरूआत भी की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न जिलों में हितग्राहियों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में कृषि मंत्री तथा छिंदवाड़ा के प्रभारी कमल पटेल तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

711 ग्रामों से आए 711 जल कलश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिला सम्मेलन और राज्य स्तरीय रोजगार दिवस में पधारे भाई बहनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। माचागोरा समूह जल प्रदाय योजना से लाभान्वित 711 ग्रामों की जल कलश यात्रा के 711 कलशों का पूजन कर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माचागोरा समूह जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया। आजीविका मिशन की स्वसहायता समूह और लाडली बहना योजना की हितग्राही बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को विशाल राखी भेंट की। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का विशाल पुष्प माला से स्वागत किया।

हर गाँव के हर घर में नल से जल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से हर गांव के हर घर में नल से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछली सरकारों में हेण्ड पम्प लगाने में भी मुश्किल होती थी।

भारिया, सहरिया और बैगा बहनों को पौष्टिक आहार के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपए उपलब्ध कराने की योजना, कन्या दान योजना में राशि उपलब्ध कराने, जल जीवन मिशन के संचालन, लैपटॉप वितरण और गर्भवती महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं को पिछली सरकार ने बंद कर दिया था।

श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार बहन-बेटियों का जीवन सुखमय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गरीब और किसान परिवार की कोई बहन बेटी मजबूर न रहे, इसके लिए कई योजनाएं शुरू की गईं हैं। बेटा-बेटी को बीच भेद भाव मिटाने के लिये लाड़ली लक्ष्मी और कन्या विवाह जैसी योजनाएं आरंभ हुईं।

बहनों का जीवन आत्म-विश्वास से भरपूर हो

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बेटियां मजबूर रहने के लिए पैदा नहीं हुई हैं। उनका मान- सम्मान और आत्मविश्वास बढे़ इस उद्देश्य से ही लाड़ली बहना योजना में प्रतिमाह एक हजार रुपए उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसे क्रमबद्ध रुप से बढ़ाकर 3 हजार रुपए किया जायेगा। इस माह की 27 तारीख को राखी का त्यौहार मनाया जाएगा। बहनों की जिंदगी में हम कभी अंधेरा नहीं रहने देंगे। बहनों का जीवन सुख-चैन, आत्म-विश्वास और सम्मान से भरपूर हो।

प्रदेश मेरा परिवार है

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम प्रदेश को परिवार मानकर सरकार चला रहे हैं। परिवार के हर सदस्य की चिंता है। किसान को फसल के लिए भरपूर पानी, विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए पुस्तकें-साइकिल-मध्यान भोजन- लैपटाप-स्कूटी, महिलाओं को सुरक्षित वातावरण, युवाओं को कौशल उन्नयन और स्वरोजगार के अवसर, वरिष्ठ जन को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराकर हमारी सरकार अपने कर्त्तव्य का निर्वहन कर रही है।

‘जनदर्शन’ में उमड़ा एैतिहासिक जन-सैलाब

छिंदवाड़ा में आज जनदर्शन के दौरान अपार जनसमूह ने पुष्पों की वर्षा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। जनदर्शन के पूरे मार्ग में लगातार होती पुष्पवर्षा और भारत माता की जय तथा वंदेमातरम के घोष के बीच मुख्यमंत्री श्री चौहान का विकास पर्व रथ अपार जन समूह के साथ आगे बढ़ता रहा। घरों की छतों, स्वागत मंचों से निरंतर पुष्पवर्षा होती रही। लाड़ली बहनें और प्यारी भांजियां पुष्पवर्षा में पीछे नहीं रहीं।

मुख्यमंत्री के स्वागत एवं सम्मान में बच्चे, युवाओं, महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी समान रूप से उत्साहित थे। लाड़ली बहनों सहित अन्य हितग्राहियों ने विभिन्न जन-कल्याणकारी शासकीय योजनाओं के नाम और “धन्यवाद भैय्या” लिखी तख्तियाँ लहराकर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

77 Views
What do you think?

Leave a Reply