
विकास पवार बड़वाह – शहर की नर्मदा रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में बैंक के क्योक्स सेंटर संचालक महेश भालेकर के बैग से चालीस हजार रुपए चोरी होने का मामला प्रकाश में आया ।इस चोरी की रिपोर्ट महेश द्वारा बड़वाह थाने पर दर्ज करवाई गई है।जिसकी जानकारी देते हुए महेश भालेकर ने बताया की गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मैं स्वयं बैंक से 70 हजार रुपए निकालने गया था । जहा केश काउंटर से मेरे द्वारा 70 हजार रुपए की नोट की गड्डीया मेने अपने बैग में रखी ।जिसके बाद में बैंक में ही फार्म जमा करने रुका था। जब में वहा से वापस अपने क्योक्स सेंटर सूरज मार्केट आया । जहा मेरे द्वारा बैग में रखे पैसे बाहर निकाले तो उसमे केवल तीस हजार रुपए ही होना पाए गए ।जबकि बैंग में रखे चालीस हजार चोरी हो गए ।जिसके बाद मै वापस बैंक शाखा में गया । जहा मेने बैंक में लगे सी सी टीवी कैमरे में फुटेज देखे ।जिसमे मेरे द्वारा केश काउंटर से पैसे लेकर बैग में रखने का दृश्य दिखाई दे रहा है ।जिसके बाद बैंक से बाहर निकलने के पहले ही दो महिलाओं ने केश जमा करने वाली मशीन के पीछे वाली साइड पर खड़े होकर एक महिला मेरे बैग की चेन खोलकर पैसों की गड्डी निकालते कैमरे में दिखाई दे रही है । जिसके बाद उक्त महिला बैंक से बाहर होकर बस में बैठक कर खंडवा रोड की ओर रवाना हो गई । इस चोरी के मामले में टी आई प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया की बैंक में लगे सी सी टीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है ।

Views Today: 2
Total Views: 48

