खरगोन- भीकनगांव की चंदा पगारे के पिता चेतराम पगारे ने अपनी बिटिया को कक्षा 12 वी में अच्छे अंक लाने पर स्कूटी दिलाने का वादा किया था। लेकिन यह वादा वो पूरा करते उससे पहले ही उनका ह्रदय रोग के कारण निधन हो गया। इस वर्ष बेटी चंदा ने कक्षा 12वी की परीक्षा में स्कूल में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर शाकउमावि में टॉप किया।
चंदा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अपना वादा पूरा किया। तो मुख्यमंत्री स्कूटी योजना से चंदा को स्कूटी प्राप्त हो गई। चंदा ने कहा कि पापा का सपना शिवराज मामा ने पूरा कर दिया है। चंदा की परवरिश में उनकी माता ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके लिए उन्होंने मजदूरी भी की अब आगे चंदा जल्द ही शिक्षक बनकर अपनी माता की परेशानियों को दूर करना चाहती है।
162 Views

