रानी की कामयाबी पर शासन ने दिया हर योजना का लाभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- बड़वाह की रानी केवट उन कामयाब छात्राओं में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। जिसे शिक्षा के क्षेत्र में यूनिफार्म से लेकर स्कूटी तक का शासन द्वारा प्रोत्साहन दिया गया है। रानी को शासकीय स्कूल में पढ़ने वाली हर छात्रा के लिए यूनिफार्म तो दी ही जा जाती है। इसके अलावा कक्षा 9 वी में साइकिल प्राप्त हुई। कक्षा 12 में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर लेपटॉप की राशि भी शासन से प्रदाय की गई।

सीएम राइज स्कूल में टॉप करने पर उन्हें 1 लाख 20 हजार की स्कूटी की चाबी कलेक्टर श्री वर्मा ने सौंपी। रानी ने बताया कि वो इंडियन नेवी में जाने का सपना सजा रखी है। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है। अभी इंदौर में बीटेक में एडमिशन लेकर एनडीए एक्जाम की तैयारी ऑनलाइन करने का फैसला किया है।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!