Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
खंडवा

मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

1 min read

खण्डवा-  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. के निर्देश पर गठित  Electrol Literacy Club के माध्यम से शासकीय कन्या महाविद्यालय खण्डवा में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार चौरे ने बताया कि रांगोली प्रतियोगिता में कु. भूमिका गढ़वाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कु. सलोनी पटेल ने द्वितीय तथा कु. प्राची कुशवाह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि मेहंदी प्रतियोगिता में 48 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान कु. सानिया रजा ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान कु. सानिया शेख तथा तृतीय स्थान कु. पारूल जायसवाल ने प्राप्त किया।

इसके साथ ही कु. वैशाली राजपूत एवं कु. उमेरा खान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा मतदाता जागरूकता विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें 23 छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक चौरे एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ श्रीमती संघमित्रा दुधे, डॉ. प्रतापराव कदम, राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर डॉ. कुलदीप सिंह फरे ने भी छात्राओं को संबोधित किया। अंत में प्राचार्य श्री चौरे ने मतदान की शपथ भी दिलाई।

43 Views
43 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply