Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
होशंगाबाद / नर्मदापुरम

नर्मदा कॉलेज में भारत की चंद्र क्रांति का सीधा प्रसारण देखा गया

1 min read

 नर्मदापुरम- शहर के नर्मदा कॉलेज में चंद्रयान 3 विक्रम की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने देखा। जैसे ही चंद्रयान ने चंद्रमा की सतह को छुआ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए । मिठाई बांटकर मुंह मीठा किया गया।प्राचार्य डॉ.ओ. एन. चौबे ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि भारत के अंतरिक्ष विभाग इसरो के वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों, तकनीकी उपलब्धियों और पिछले अनुभवों के कारण यह मिशन सफल हो सका है ।

हमें गर्व है कि हम इस उमंग और उत्साह भर देने वाले गौरवशाली ऐतिहासिक चंद्रदर्शन के साक्षी बने। भारत दुनिया का पहला देश बन गया है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना परचम लहराया है शीघ्र ही विक्रम और प्रज्ञान अपना कार्य बेहतर तरीके से करना प्रारंभ कर देंगे। सभी की प्रार्थना,दुआएं और भावनाएं इस से जुड़ी हैं। कार्यक्रम में डॉ राजेश दीवान, डॉ आर एस बोहरे, डॉ रवि उपाध्याय ,डॉ के जी मिश्र, डॉ सुधीर दिक्षित, डॉ बी एस आर्य, डॉ एस के दीवाकर,डा एन आर अडलक, डॉ मीनाक्षी ठाकुर, डॉ शोभा बिसेन, डॉ मनीष परिहार सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

102 Views
102 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply